Thursday, October 25, 2018

लोकसभा चुनावों से पहले हिमाचल में डेढ लाख सदस्य जोड़ेगा भारतीय जनता युवा मोर्चा

नूरपुर — भरतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विशाल चौहान ने नूरपुर प्रेस क्लब में कहा कि भाजयुमो प्रदेश में वन बूथ-20 यूथ अभियान चलाएगा और आने वाले लोकसभा चुनावों से पहले प्रदेश में लगभग डेढ़ लाख युवाओं को पार्टी से जोड़ेगा। उन्होंने कहा कि भाजयुमों को पूरी उन्मीद है कि पिछली बार की तरह इस बार भी प्रदेश की चारों लोकसभा सीटें भाजपा जीतेगी। केंद्र की भाजपा सरकार ने देश को करीब साढ़े चार साल भ्रष्टाचारमुक्त शासन दिया है। प्रदेश की भाजपा सरकार ने भी इस मुहिम में पूरा साथ दिया है, जिस कारण लोग भाजपा के पक्ष में मतदान करेंगे। उन्होंने कहा कि वन बूथ-20 यूथ का टारगेट पूरा करने के लिए पहली नवंबर से 20 नवंबर तक पूरे प्रदेश भर में अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर भाजयुमों के प्रदेश सचिव पंकज हैप्पी, कोषाध्यक्ष विपिन नेहरिया और भाजयुमो सगठनात्मक जिला नूरपुर के सचिव रविंद्र पठानिया भी मौजूद थे।

The post लोकसभा चुनावों से पहले हिमाचल में डेढ लाख सदस्य जोड़ेगा भारतीय जनता युवा मोर्चा appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%95%e0%a4%b8%e0%a4%ad%e0%a4%be-%e0%a4%9a%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a4%bf/

No comments:

Post a Comment