Thursday, October 25, 2018

प्रदेश के सभी बूथों में मन की बात 28 को

शिमला – प्रदेश भाजपा महामंत्री राम सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम 28 अक्तूबर को सुबह 11 बजे प्रदेश के सभी बूथों पर सामूहिक रूप से सुना जाएगा। मन की बात कार्यक्रम के प्रदेश प्रभारी राम सिंह ने बताया कि इस संबंध में सभी बूथ अध्यक्षों व मंडल अध्यक्षों को निर्देश दिए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को धरातल पर उतारने के लिए पार्टी ने मंडल स्तर पर प्रभारियों की नियुक्ति कर रखी है तथा पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों को पांच बूथों की जिम्मेदारी दी गई है, जो इस कार्यक्रम को बूथ स्तर पर सुचारू रूप से सुनने की व्यवस्था को सुनिश्चित करेंगे। राम सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री का मन की बात कार्यक्रम लोगों में काफी लोकप्रिय है और लोग इस कार्यक्रम को सुनने के लिए प्रत्येक माह के अंतिम रविवार का बेसब्री से इंतजार करते हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जो देश की जनता से सीधे मन की बात करते हैं और उनकी मन की बात को सुनते हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के कुशल एवं सक्षम नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति की राह पर आगे बढ़ रहा है और आने वाले समय में हमारा देश पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।

The post प्रदेश के सभी बूथों में मन की बात 28 को appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%ad%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a5%82%e0%a4%a5%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a4%a8/

No comments:

Post a Comment