Monday, May 1, 2017

किन्नौर कांग्रेस सेवादल के पूर्व मुख्य संगठक गवावर के देहांत पर शौक

भावानगर | किन्नौरकांग्रेस सेवादल के पूर्व मुख्य संगठक गवावर नेगी की मौत पर कार्यकर्त्ताओं ने गहरा शौक व्यक्त किया है। वह किसी बीमारी के चलते लंबे अरसे से बीमार चल रहे थे। उनका देहान्त शिमला में हुआ। उनके पार्थिव देह को पैत्तृक गांव सुंगरा में लाया गया। जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। कांग्रेस ने इसे कभी पूरी नहीं होने वाली क्षति बताया। उनकी मौत पर विस उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी, किन्नौर कांग्रेस अध्यक्ष उमेश नेगी, उपाध्यक्ष पदमपूर नेगी, टीएसी सदस्य जगदीश नेगी, किन्नौर युकां अध्यक्ष प्रताप नेगी, निचार खंड कांग्रेस अध्यक्ष राज कुमार नेगी,पूर्व ब्लॉक समिति अध्यक्ष सुखी राम नेगी, खंड कांग्रेस प्रवक्ता राकेश नेगी सहित कई कांग्रेसकार्यकर्त्ताओं ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।

पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment