नादौनकेविधायक विजय अग्निहोत्री ने उटप के लंजियाणा, फंगसाना, री, उटप बल्ह गांवों का दौरा कर जनसमस्याएं सुनीं। उनके साथ जिला परिषद सदस्य बिहारी लाल पंचायत प्रधान नानक चंद भी मौजूद थे। विधायक ने लंजियाणा के श्मशानघाट के रास्ते के लिए एक लाख लंजयाणा और फंगसाना में दो सबमर्सिबल पंप, री गांव में रास्ते के लिए एक लाख, महिला मंडल री युवक मंडल री को 5-5 हजार बाबा लखमण सेवा मंडल री को 10-10 हजार रुपए, उटप में जंजघर के लिए दो लाख तथा महिला मंडल बल्ह उटप को 10-10 हजार रुपए देने की घोषणा की। अग्निहोत्री ने लंजियाणा, री, बल्ह तथा ऊटप में कुल 20 सोलर लाइटें लगाने की स्वीकृति दी। कई समस्याओं को संबंधित विभाग के साथ बात कर मौके पर ही सुलझाया गया। विधायक ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने पिछले तीन वर्षों में देश का मान-सम्मन बढ़ाते हुए भ्रष्टाचार मुक्त शासन दिया है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भवानी सिंह, बीडीसी सदस्य विजय शर्मा, उपप्रधान हंस राज शर्मा, पूर्व प्रधान सुनीता देवी, अजय शर्मा, धनी राम, जुल्फी राम शर्मा, महिला मंडल प्रधान सुनीता देवी, जमना देवी मनसो देवी, वार्ड पंच प्रेम...
^पूरी खबर पढ़े: source - Dainik Bhaskar
विधायक ने दिए रास्ते बनाने को एक लाख
... minutes read
Post a Comment