
मजदूर, किसान आज भी गुलाम: राजेंद्र अम्बुजा वर्कर यूनियन ने मनाया मजदूर दिवस सीटूजिला सिरमौर इकाई की ओर से सोमवार को मजदूर दिवस मनाया गया। जिले भर की आधा दर्जन ट्रेड यूनियनों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन में भाग लिया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सीटू जिला महासचिव राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि देश को आजाद हुई 70 साल हो चुके हैं। मगर देश में मजदूर, किसान दिहाड़ीदार आज भी गुलामी का जीवन जीने को मजबूर हैं। श्रम कानूनों का पालन नहीं किया जा रहा है। देश के कई स्थानों पर मजदूरों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने मई दिवस के बारे में विस्तार से उपस्थित लोगों को बताया। राजेंद्र ने कहा कि मई दिवस मजदूरों के आंदोलन की याद में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि आंदोलन में मारे मजदूरों के प्रति यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी कि मजदूरों के हक दिलाने के लिए चलाए जा रहे आंदोलन को ओर मजबूत किया जाए। ताकि सभी मजदूरों को अपने हक मिल सकें। उन्होंने कहा कि मई क्रांति से जोड़ते हुए पूरे महीने शताब्दी दिवस मनाए जाएंगे। अर्की | अम्बुजासीमेंट वर्कर यूनियन ने...
पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar
No comments:
Post a Comment