हमीरपुर | गौहत्याऔर गौमांस का सार्वजनिक सेवन मानवीय मूल्यों के खिलाफ है। यह बात भाजपा नेता दीपक शर्मा ने केरल में युवा कांग्रेसियों द्वारा केंद्र सरकार के गौहत्या पर रोक के विरुद्ध किए गए घिनौने प्रदर्शन पर गहरा रोष जताते हुए कही। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक रूप में बछड़े को काटना और फिर उसका मांस पकाना खाना करोड़ों हिंदुओं की आस्था पर प्रहार ही नहीं बल्कि मानवीय मूल्यों के भी खिलाफ है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिस कांग्रेस का कभी गाय बछड़ा चुनाव चिन्ह हुआ करता था, आज क्या हालत हो गयी है कि कांग्रेसी बछड़े का मांस पका कर खा रहे हैं। कांग्रेस के इस कुकृत्य को देश कभी माफ नहीं करेगा। दीपक ने कहा कि अब कांग्रेस को हिंदुस्तान की धरती से खत्म होने से कोई नहीं रोक सकता। वोटों की खातिर आज कांग्रेस नेता इस कुकृत्य पर घड़ियाली आंसू बहा कर जनता के बीच छलावा करना चाहते हैं लेकिन देश का हिंदू कांग्रेस को कभी माफ नहीं कर सकता।
^पूरी खबर पढ़े: source - Dainik Bhaskar
गौहत्या गौमांस का सार्वजनिक सेवन मानवीय मूल्यों के खिलाफ : दीपक
... minutes read
Post a Comment