कुल्लू | उझीघाटी में माता दुर्गा, देवता शेषनाग के सम्मान में दो दिवसीय दुर्गा मेला बैंची धूमधाम से मनाया गया, जिसमें हिमाचल प्रदेश योजना बोर्ड के सदस्य प्रेम शर्मा ने बतौर मुख्यतिथि शिरक़त की। मुख्यतिथि प्रेम शर्मा ने सबसे पहले माता दुर्गा और देवता शेषनाग के दर पर माथा टेका और आशीर्वाद लिया। शिवा युवा क्लब बैंची के प्रधान सदस्यों, ग्राम पंचायत बैंची की प्रधान और महिला मंडल ने मुख्यतिथि का जोरदार स्वागत किया। प्रधान विमला देवी ने शॉल-टोपी पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर मुख्यतिथि को सम्मानित किया। मेले में महिला मंडल, स्कूली बच्चों द्वारा शानदार कुल्वी नाटी पेश की गई।
^पूरी खबर पढ़े: source - Dainik Bhaskar
धूमधाम से मनाया बैंची का दुर्गा मेला, योजना बोर्ड के सदस्य रहे चीफ गेस्ट
... minutes read
Post a Comment