Monday, May 1, 2017

रोहतांग दर्रा में डेढ़ फुट बर्फबारी, गर्मी के इस मौसम में बढ़ी ठंड

शिमला. बारिश बर्फबारी से प्रदेश में ठंड बढ़ गई है। गर्मी के इस मौसम में भी लोगों को दिसंबर में पड़ने वाली सर्दी का एहसास हो रहा है।  प्रदेश घूमने आए पर्यटकों को मौसम ने यहां पड़ने वाली ठंड से वाकिफ करवा दिया है।  प्रदेश के  जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति सहित रोहतांग दर्रा में  ताजा बर्फबारी हुई है। इससे ताजा रोहतांग दर्रा यातायात के लिए फिर से बंद हो गया है। यहां पर दो फुट  ताजा हिमपात हुआ है। बीआरओ के जवानों ने कुछ दिन पहले ही रोहतांग को यातायात के लिए खोला था। यहां हुए ताजा हिमपात ने बीआरओ के जवानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है।  इसके अलावा समूची लाहौल घाटी में भी बर्फबारी का दौर रात से शुरू हो गया है और जिला मुख्यालय केलांग में करीब 3 इंच तक बर्फ की परत जम चुकी है। इस बर्फबारी से घाटी में  एक बार फिर ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। पहाड़ों पर हुई ताजा बर्फबारी के कारण समूचे प्रदेश के तापमान पर इसका असर पड़ा है। प्रदेश के तापमान में सात से आठ डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान में ही नहीं न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई...

पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment