5 जून को स्वच्छता अभियान चलाएगा संत निरंकारी मिशन : डोले राज

मनाली | पर्यटननगरी मनाली के संत निरंकारी सत्संग भवन माडल टाउन हॉल में रविवार को सत्संग का आयोजन किया गया। साध संगत को सं‍बोधित करते हुए मनाली संत निरंकारी सेवा दल के संचालक डोले राम ने कहा कि संत निरंकारी मिशन 5 जून 2017 को विश्व पर्यावरण दिवस पूरा भारत मना रहा है। संत निरंकारी मिशन भी चेरिटेबल फाउंडेशन द्वारा भारत की 8 शाखाओं में विश्व पर्यावरण दिवस वाले दिन स्वच्छता अभियान चला रहा है। सद्गुरु माता सविंदर हरदेव जी महाराज की कृपा द्वारा हिमाचल प्रदेश में 3 शाखाओं को यह अवसर प्राप्त हुआ है। मनाली, शिमला, डलहौजी में विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वच्छता अभियान चलाएंगे। संत निरंकारी शाखा मनाली 5 जून को मनाली में सफाई अभियान चला कर स्वच्छता का संदेश देंगे। मनाली नगर पालिका के ब्रैंड अंबेस्डर शिव राम राणा ने कहा कि संत निरंकारी मिशन सही मायने में सेवा के भाव को समझ कर सेवा करते हैं। स्टेज पर विराजमान संत महात्मा कर्म से जीवन चलता है। जैसा कोई कर्म करता है वो वैसा ही फल पाता है।
^पूरी खबर पढ़े: source - Dainik Bhaskar

Post a Comment

Latest
Total Pageviews