Tuesday, April 4, 2017

गृहस्थ आश्रम सभी आश्रमों में सर्वश्रेष्ठ

गृहस्थआश्रम सभी आश्रमों में सर्वश्रेष्ठ है। गृहस्थ में सभी की सेवा करनी चाहिए। ये बात महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद ने मित्तियां में चल रही शिव पुराण कथा में कही। स्वयं प्रकट दुर्गा माता मंदिर में शिव पुराण का भव्य आयोजन किया गया। हरिचेतनानंद ने श्रद्धालुओं को शिव पुराण के महत्व का बताया। उन्होंने कहा कि शिव का विवाह जीव आत्मा के कल्याण के लिए हुआ है। नंदी धर्म का स्वरूप है। शिव नंदी पर सवार होकर विवाह के लिए आते हैं। उन्होंने कहा कि धर्म का ध्यान रखते हुए विवाह करना चाहिए। भगवान शिव सर्वस्व सर्वशक्तिमान हैं। कथा समारोह में विधायक केएल ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित हुए। उन्होंने माता दुर्गा के मंदिर में शीश नवाया और स्वामी हरिचेतनानंद से आशीर्वाद लिया। ठाकुर ने कहा कि इस तरह के आयोजन से हमें संस्कृति के बारे ज्ञान होता है। आधुनिक युग में हम पाश्चात्य सभ्यता को अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये विडंबना है कि हम धार्मिक ग्रन्थों का अध्ययन करते हैं लेकिन उन्हें जीवन में नहीं उतारते। उन्होंने कहा कि यदि हम जो श्रवण करते हैं या पढ़ते हैं उसे...

पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment