
देशकी प्रतिष्ठित डेजर्ट रैली में सोलन के अरुण मैहता ने अपनी रफ्तार का लोहा मनवाया है। उन्होंने अपनी केटेगिरी में दूसरा स्थान हासिल किया। इसके साथ ही उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय डकार रैली के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है। अरुण मेहता इस बाइक रैली की कैटेगिरी में हिमाचल के एकमात्र प्रतिभागी थे। सोलन के सेरी गांव निवासी अरुण मेहता रैली में सफलता के बाद यहां पहुंचने पर उनके पिता इंद्र सिंह मैहता, माता अन्य रिश्तेदारों उनके दोस्तों ने उनका स्वागत किया। बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में अरुण मैहता ने बताया कि इंडिया बाजा डकार चैलेंज 2017 रैली जिसे डेजर्ट रैली भी कहा जाता है। राजस्थान के जैसलमेर में 7 से 9 अप्रैल तक आयोजित की गई। इसमें देश भर के जाने माने रफ्तार के बाजीगरों ने भाग लिया और इस रैली में भाग लेकर उनका भी सपना पूरा हुआ। प्रदेश से वह अपनी केटेगिरी में अकेले प्रतिभागी थे। तीन दिन तक चलने वाली बाइक कैटेगिरी रैली में उन्होंने अनेक बाधाओं को पार किया। उन्होंने बताया कि दुनियां की सबसे कठिनतम रेड डी हिमालया रैली में वह पहले ही भाग ले चुके हैं। अब...
पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar
No comments:
Post a Comment