शिमला — अन्नाडेल वार्ड के लोअर गवई की महिलाओं का एक प्रतिनिधिमंडल उनके क्षेत्र में पानी की समस्या व एंबुलेंस मार्ग की मांग को लेकर विधायक सुरेश भारद्वाज से मिला । लोअर गवई में छह से सात दिन तक पानी जनता को नहीं मिल पा रहा है, जिसके कारण महिलाएं सबसे ज्यादा परेशान हैं। क्षेत्र में पानी की जो बावडि़यां बनी हैं वे टूट- फूट गई हैं, जिसके कारण स्थानीय स्तर पर मिलने वाला प्राकृतिक चश्मों और बावडि़यों का पानी भी लोगों को नहीं मिल पा रहा। महिलाओं ने विधायक को बताया कि जनता को नगर निगम क्षेत्र में होने के बावजूद सड़क सुविधा से भी वंचित रखा गया है। विधायक सुरेश भारद्वाज ने तुरंत एक लाख रुपए विधायक निधि से बावडि़यों के पुनर्निर्माण हेतु स्वीकृत किए। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि तीन लाख 50 हजार रुपए सड़क निर्माण हेतु लोक निर्माण विभाग को दे रखे हैं। विधायक ने लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन से स्वयं निर्माण की प्रगति के बारे में जानकारी ली। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भाजपा शिमला मंडल के अध्यक्ष प्रदीप कश्यप ने किया। लोगों समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान मांगा है।
पूरी खबर पढ़े >>
source: DivyaHimachal
No comments:
Post a Comment