Tuesday, April 4, 2017

युवा कांग्रेस रोहड़ू ने फूंका अमित शाह का पुतला

रोहड़ू | युवाकांग्रेस रोहड़ू ने शिमला लोक सभा संसदीय क्षेत्र के अध्यक्ष संजय ठाकुर की अध्यक्षत्ता में राेहड़ू चौक पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का पुतला फूंका। संजय ठाकुर ने बताया कि भाजपा शासित केंद्र सरकार प्रदेश के कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को निशाना बना रही है। युकां का आरोप है कि भाजपा पुरे सुनियोजित तरीके से षड्‌यंत्र रच कर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को भी प्रताड़ित कर रही है। सत्ता हथियाने के लिए भाजपा निम्न घटिया स्तर की राजनीति कर रही है। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य निर्मला चौहान, कांग्रेस मंडल रोहड़ू के महासचिव दिनेश चौहान, महिला कांग्रेस की अध्यक्षा किरण दत्ता, महासचिव पुष्पा काल्टा ,बीडीसी छौहारा के अध्यक्ष प्रवीण कुमार, युंका अध्यक्ष सुजय अग्रवाल, बलराज टैचू, जीवन ठाकुर, दीपक खुराना, रवि रावत सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment