
रोहड़ू | महिलाकांग्रेस रोहड़ू की विशेष बैठक 10 अप्रैल को रोहड़ू में होगी। बैठक में विधायक मोहन लाल ब्राक्टा महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। महिला कांग्रेस की अध्यक्षा किरण दत्ता की अध्यक्षत्ता में संपन्न हुई। महिला कांग्रेस की आम बैठक में महिला कार्यकर्ताओं ने आगामी विस चुनाव के बारे में मंथन किया। महिला कांग्रेस की महासचिव विजय लक्ष्मी ने बताया कि इस बैठक में आगामी विस चुनाव के लिए रणनीति बनाने पर विचार-विमर्श किया। महिला कांग्रेस की अध्यक्षा किरण दत्ता ने बैठक को संबांधित करते हुए बताया कि 10 अप्रेल को महिला कांग्रेस की बैठक रोहड़ू परिधि गृह में आयोजित होगी। इसमें विधायक मोहन लाल ब्राक्टा भी उपस्थित रहेंगे बैठक में महिला कांग्रेस की महासचिव पुष्पा काल्टा, उपाध्यक्षा विशवा देबी, जिला परिषद सदस्या निर्मला चौहान, सुशीला नेगी, ललीता देबी, पाऊली देबी सहित कई वरिष्ठ नेत्रियों ने हिस्सा लिया।
पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar
No comments:
Post a Comment