Show your support

Sunday, March 16, 2014

वोटर कार्ड बनाने को आज लगेगा विशेष शिविर

शिमला — लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश में मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिए चुनाव आयोग एक और मौका दे रहा है। राज्य के उन सभी केंद्रों में जहां नौ मार्च को मतदाता फार्म नहीं भरे जा सके थे, वहां रविवार को दोबारा फार्म भरे जाएंगे। रविवार को प्रदेश के सभी छूटे हुए मतदाता केंद्रों में मतदाताओं को नाम दर्ज करवाने का मौका दिया जा रहा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र चौहान ने निर्देश दिए हैं कि रविवार को सभी केंद्रों में वोट बनाए जाने का सिलसिला जारी रहेगा।






from Divya Himachal

No comments:

Post a Comment