व्यापार मंडल ने किया जयराम की जीत का दावा

आनी – भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ मंडल आनी ने भी पार्टी प्रत्याशी जय राम ठाकुर की जीत का दावा जताते हुए उन्हें आनी विधानसभा क्षेत्र से भारी बढ़त दिलाने का प्रण किया है। व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गुलाब ठाकुर ने बताया इस चुनाव में कांग्रेस की हार निश्चित है। जनता कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों से तंग आ चुकी है। उधर, आनी पंचायत के प्रधान विनोद चंदेल, भाजयुमो अध्यक्ष योगेश परमार, पूर्व अध्यक्ष ठाकुर तथा शक्ति केंद्र अध्यक्ष तिलक राज शर्मा ने भी जय राम की जीत का दावा करते हुए आनी विधानसभा क्षेत्र से उन्हें भारी बढ़त दिलाने का दावा किया है।






source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/kullu-manali-news/%e0%a4%b5%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a4%b2-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%9c%e0%a4%af%e0%a4%b0%e0%a4%be/

Post a Comment