संवाद सहयोगी, मंडी : आज के बदलते परिवेश में मनुष्य को धर्म बदलने की नहीं, खुद को बदलने की आवश्यकता है। यह विचार मंडी के प्रसिद्ध गणपति मंदिर में आयोजित शिव महापुराण कथा के तीसरे दिन कथावाचक वृंदावन के दीक्षित भागवताचार्य पंडित पंकज शर्मा ने कहे। उन्होंने कहा कि रूप, धर्म, गुरु, नाम या वस्त्र बदलने से शांति की प्राप्ति नहीं हो सकती। अपितु ऐसा करने से अशांति बढ़ जाती है।
उन्होंने कहा कि शांति प्राप्ति के लिए खुद को बदलना पड़ेगा तथा यह निज धर्म का पालन करके और दूसरों के धैर्य के प्रति सम्
source: Jagran
Full Story at: http://www.jagran.com/himachal-pradesh/mandi-10374874.html
Post a Comment