रिवालसर में महिला से छेड़छाड़

सुंदरनगर : रिवालसर में एक महिला के साथ छेड़छाड़ की गई है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अमर सिंह के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रिवालसर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला वीरवार शाम अपने घर जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में अमर सिंह ने रास्ता रोक कर उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी तथा उसकी इज्जत लूटने का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग गया। पुलिस अधीक्षक आरएस नेगी ने आरोपी के विरुद्ध छेड़छाड़ का मामला दर्ज किए जाने की पुष्टि की है।


मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो



source: Jagran

Full Story at: http://www.jagran.com/himachal-pradesh/mandi-10421885.html


Post a Comment

Latest
Total Pageviews