सिंगापुर जाएंगे डिप्टी मेयर


शिमला — नगर निगम के महापौर संजय चौहान के बाद अब निगम के उपमहापौर विदेश दौरे पर जाएंगे। मेयर रविवार को निगम के विकेंद्रीकरण की कार्यशाला में भाग लेने बैल्जियम के लिए रवाना हुए तो वहीं मंगलवार को निगम के उपमहापौर टिकेंद्र पंवर, अर्बन प्लानिंग एंड सर्विस डिलीवरी के बारे में और अच्छी जानकारी हासिल करने के लिए सिंगापुर जाएंगे। निगम के सहायक आयुक्त नरेश ठाकुर भी उनके साथ सिंगापुर दौरे पर जाएंगे। यूरोपियन यूनियन द्वारा बैल्जियम में आयोजित की जा रही कार्यशाला में भाग लेने के लिए मेयर संजय चौहान को आमंत्रित किया गया है, जिसके तहत वह रविवार को बैल्जियम के लिए रवाना हो गए, जबकि भारत सरकार के शहरी विकास मंत्रालय ने देशभर के शहरी निकायों के प्रतिनिधियों और अधिकारियों के लिए आठ दिवसीय टूअर प्रोग्राम आयोजित किया हुआ है, जिसमें देश भर से 20 लोगों का चयन किया गया है। इसमें निगम के उपमहापौर टिकेंद्र पंवर और सहायक आयुक्त नरेश ठाकुर भी शामिल हैं। उन्हें पहले तीन दिन अहमदाबाद के सैप्ट विश्वविद्यालय में बेहतर सर्विस डिलीवरी की जानकारी प्रदान करवाई जाएगी। उसके बाद सिंगापुर के लिए सभी का एक्सपोजर विजिट होगा। यहां पर वह इस देश की अर्बन प्लानिंग के बारे में सिखेंगे, आधारभूत ढांचों के निर्माण की सही से जानकारी हासिल करेंगे। सोलेड वेस्ट मेनेजमैंट पर यहां किस तरह से काम किया जा रहा है की पूरी जानकारी हासिल करेंगे। ट्रैफिक समस्या को किस तरह कम करके, साइक्लिंग को कैसे बढ़ावा दिया जाए के बारे में पता लगाएंगे। लोगों की दक्षता को बढ़ाए जाने के बार में जानकारी हासिल करेंगे और शहर की बेहतरी के लिए लोगों की सहभागिता को सुनिश्चित करेंगे। भारत सरकार देश के शहरी निकायों की लोगों के प्रति सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए यह एक्सपोजर विजिट आयोजित करवा रही है।एचआरटीसी बस चार घंटे लेट,







source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/shimla-news/%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%8f%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%87-%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%ae/

Post a Comment

Latest
Total Pageviews