ग्राम केंद्रों में अध्यक्ष-महामंत्री तैनात


नेरचौक — भाजपा बल्ह मंडल ने ग्राम केद्रों के अध्यक्षों और महामंत्रियों की नियुक्ति कर दी है। भाजपा के मीडिया प्रभारी किरण कुमार भभौरिया ने यह जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम केंद्र कोठी गैहरी से किशोरी लाल शर्मा को प्रधान तथा दामोदर दास ठाकुर को महामंत्री बनाया गया है। ग्राम केंद्र रियूर में चंचल लाल शर्मा को प्रधान तथा योगराज शर्मा को महामंत्री, ग्राम केंद्र रिवालसर में तेज सिंह ठाकुर को प्रधान तथा भगत राम शर्मा को महामंत्री, ग्राम केंद्र लेदा में दलीप सिंह ठाकुर को प्रधान तथा रूप सिंह को महामंत्री, ग्राम केंद्र हल्यातर में दुर्गा सिंह ठाकुर को प्रधान तथा सुखराम बावा को महामंत्री, ग्राम केंद्र बैरी में यशपाल शर्मा को प्रधान तथा जसवंत सिंह को महामंत्री, ग्राम केंद्र सोयरा में भोला राम ठाकुर को प्रधान तथा सुरेंद्र कुमार को महामंत्री, ग्राम केंद्र गलमा में लालमन को प्रधान तथा देवकी नंदन को महामंत्री, ग्राम केंद्र नेरचौक में गुलाब सिंह ठाकुर को प्रधान तथा पूर्ण चंद ठाकुर को महामंत्री, ग्राम केंद्र लुणापाणी में शिव सिंह गुलेरिया को प्रधान तथा इंद्रदेव को महामंत्री, ग्राम केंद्र चक्कर में राम सिंह गुलेरिया को प्रधान तथा देवी राम ठाकुर को महामंत्री, ग्राम केंद्र भडयाल में कर्म दास धीमान को प्रधान तथा बलबीर ठाकुर को महामंत्री, ग्राम केंद्र गागल में नानक चंद शर्मा को प्रधान तथा मान सिंह राणा को महामंत्री, ग्राम केंद्र कुम्मी में अमी चंद मनकोटिया को प्रधान तथा थानेदार रूप सिंह को महामंत्री और ग्राम केंद्र लोहार में दीनानाथ रावत को प्रधान तथा भवानू राम को महामंत्री नियुक्त किया गया है। हेत राम और संदीप अवस्थी को सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। भाजपा बल्ह मंडल ने ग्राम केद्रों के अध्यक्षों और महामंत्रियों की नियुक्ति कर दी है। यह जानकारी भाजपा के मीडिया प्रभारी किरण कुमार भभौरिया ने दी। उन्होंने बताया कि संदीप अवस्थी को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।







source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/sundernagar-mandi-news/%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%85%e0%a4%a7%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%95/

Post a Comment

Latest
Total Pageviews