हमीरपुर —सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की बनाल पंचायत में मनाए गए पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल के जन्मदिन की खूब धूम रही। हमीरपुर के भाजपा कार्यकर्त्ताआंे के साथ-साथ किन्नौर, सिरमौर, भरमौर तक से भाजपा कार्यकर्ताआंे ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल के 69वें जन्मदिवस समारोह में शिरकत की। पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल दो घंटे की दूरी से समारोह स्थल पर पहुंचे। जगह-जगह उनका स्वागत किया। स्वागत करने वालों में भाजपा सचिव इंजीनियर विनोद ठाकुर, वरिष्ठ भाजपा नेता संदीप चौहान व भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीरंेद्र ठाकुर प्रमुख थे। वीरंेद्र ठाकुर द्वारा मंगवाए गए ढोलियांे की टोली ने समारोह में जमकर प्रस्तुतियां दीं। जैसे ही प्रो. धूमल पंडाल में पहुंचे, वीरेंद्र ठाकुर ने उनका भव्य स्वागत किया गया। नवग्रह पूजा-अर्चना के बाद समारोह का आगाज हुआ। अमृतसर पंजाब से पहुंचे जसवंत डोगरा व सहयोगियांे ने 69 किलो लड्डू बांटकर बधाई दी, जबकि समारोह में 69 किलो हलवा व 69 किलो लड्डूआंे के साथ-साथ अनेक लजीज पकवान भी बांटे गए।
source: DivyaHimachal
Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/hamirpur-news/%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%8b-%e0%a4%a7%e0%a5%82%e0%a4%ae%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%ac%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%88-%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%96%e0%a5%82%e0%a4%ac/
Post a Comment