ध्यानू भगत की समाधि पर मांगी मन्नत


नादौन — नववर्ष 2070 प्रतिपदा का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया गया। शहर में राष्ट्रीय स्वयं संघ के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न घरों तथा दुकानों पर ध्वजारोहण किया। लोगों ने तोरणद्वार तथा रंगोली आदि से सजाकर अपने-अपने इष्टदेव की पूजा की। शहर के सभी मंंदिरों में सुबह-सवेरे से ही माथा टेकने वालों का तांता लगा रहा, वहीं भारी संध्या में लोगांे ने प्रसिद्ध धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थल ध्यानू भगत की समाधि पर आकर माथा टेका। लोगों ने अपने घरों में विभिन्न पात्रों में जौ को माता की खेती के रूप में स्थापित किया। पंडित मनोज शर्मा ने बताया कि वैदिक काल गणना के अनुसार महाराजा वीर विक्रमादित्य के राज्यकाल से शुरू होने वाला संवत् 2070 आज गुरुवार को अश्वनी नक्षत्र, विष्क योग, मेष के चंद्रमा कालीन रात्रि एक बजकर 21 मिनट से वृश्चिक लग्न में शुरू होगा, लेकिन सूर्य लग्न को जानते हुए वर्ष प्रतिपदा का त्योहार आज सुबह से ही शुरू हो गया है। वैदिक गणना के अनुसार इस बार पराभव नाम का संवत् शुरू हो रहा है। श्री शर्मा ने बताया कि भारतीय काल गणना में इस वर्ष जप, पाठ, व्रत, मोख, अनुष्ठानों तथा संकल्प आदि में पराभव संवत् के नाम का ही प्रयोग किया जाएगा। वहीं कई घरों में कन्या पूजन का विशेष प्रबंध किया गया, जिसमें लोगों ने छोटी-छोटी कन्याओं का विधिवत पूजन कर उन्हें हलवे तथा मिठाइयों का भोग लगाकर उनके पैरों पर माथा टेका।







source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/hamirpur-news/%e0%a4%a7%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%82-%e0%a4%ad%e0%a4%97%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a7%e0%a4%bf-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%82/

Post a Comment

Latest
Total Pageviews