Monday, March 11, 2013

तीन मंजिला मकान में आग लगने से १० लाख का नुकसान

तीन मंजिला मकान में आग लगने से १० लाख का नुकसान क्चभास्कर न्यूज,गोहर क्चजंजैहली घाटी के गुराटन गांव में शनिवार रात को एक तीन मंजिला मकान में भीषण आग लगने से करीब १० लाख का नुकसान हुआ है। हादसा शनिवार देर रात करीब २ बजे पेश आया। मकान गुराटन गांव के नारायण सिंह का बताया जा रहा है। जिसको वह गौशाला और स्टोर के रूप में प्रयोग करता था। आग लगने का कारण सार्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर लिया है। गुराटन गांव में शनिवार देर रात नारायण सिंह के मकान में अचानक आग लग गई। आग लगने के समय परिवार वाले अपने मकान में सौ रहे थे। घर वालों ने जैसे ही आग की लपटें देखी तो उन्होंने चिल्लाना शुरू कर दिया। शोर शराबे में ग्रामीण भी जाग उठे और लोग बचाव कार्य के लिए भागे। आग इतनी तेज थी कि उसे काबू नहीं किया जा सका। जिससे पूरा मकान जलकर राख हो गया। इस पूरे मकान में करीब ७ कमरे बताए जा रहे हैं। तहसीलदार थुनाग विद्याधर नेगी ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पटवारी को मौके पर भेज दिया गया है। नुकसान का आकलन करने के बाद प्रभावित परिवार को उचित...



via Bhaskar http://www.bhaskar.com/article/HIM-OTH-c-82-133179-NOR.html

No comments:

Post a Comment