Monday, March 11, 2013

कण-कण में विद्यमान हैं भगवान : डॉ. शर्मा

बंगाणा : उपमंडल के मलागड़ गांव स्थित शिव मंदिर में श्रीमद्भावगत कथा का सोमवार को हवन यज्ञ की पूर्ण आहुति के साथ समापन हो गया। कथावाचक एवं ज्योतिषाचार्य डॉ. सुमन शर्मा ने कहा कि भगवान कण-कण में विद्यमान है। भगवान को पाने के लिए दृढ़ संकल्प की जरूरत है। अगर हमारा संकल्प दृढ़ होगा तो भगवान की अवश्य प्राप्ति होगी। मनुष्य को अच्छा कर्म करना चाहिए। फल की इच्छा नहीं रखनी चाहिए। भगवान भक्तों को अवश्य फल देते हैं। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा सुनने से मनुष्य से पाप धुल जाते है। सत्संग का मनुष्य को



source: Jagran

Full Story at: http://www.jagran.com/himachal-pradesh/una-10206416.html


No comments:

Post a Comment