सराज में विराजे विष्णु भगवान


मंडी — मंडी-कुल्लू सराज घाटी के केंद्र मंगलौर में देवता मार्कंडेय ऋषि के सम्मान में आयोजित कंढेरी बीठ में भगवान विष्णु ने धरती पर आकर हजारों लोगों को न केवल साक्षात दर्शन दिए, बल्कि पूरा दिन बीठा री सेरी में हजारों हारियानों के बीच नाचकर अपना मोहिनी रूप दिखाया। शनिवार देर शाम को हुए इस अद्भुत उत्सव के गवाह क्षेत्र के करीब पांच हजार लोग बने। इस दौरान उत्सव को देखने उमड़ी श्रद्धालुओं और मंडी-कुल्लू सराज के एक दर्जन से भी अधिक देवताओं के देवलुओं ने न केवल दिनभर पारंपरिक पहाड़ी नाटी का लुत्फ उठाया, बल्कि लहलहा रही गदम के खेत में देवता मार्कंडेय ऋषि व भगवान विष्णु के प्रतीक बीठ के साथ नाच कर सदियों पुरानी परंपरा को संजीवनी दी। यह पहला अवसर था, जब इस उत्सव में इतनी ज्यादा श्रद्धालुओं की उपस्थिति दर्ज हुई। भारी वर्षा व बर्फबारी के चलते कड़ाके की शीतलहर के बावजूद लोगों का उत्सव में उमड़ना इस बात का स्पष्ट प्रमाण था कि सराज में आज भी देव परंपरा को संजीदगी से मनाने की परंपरा कायम है। स्थानीय को देवता मार्कंडेय ऋषि मंगलोर के सम्मान में प्रत्येक तीसरे वर्ष आयोजित होने वाले इस पर्व को देखने के लिए उपमंडल के कंढेरी गांव में हजारों लोगों का हुजूम उमड़ आया था। देवता के कारदार जीवन शर्मा ने बताया कि भगवान विष्णु को समर्पित इस बीठ पर्व को मनाने की यहां सदियों पुरानी परंपरा जीवित है, जिसके चलते उक्त परंपरा को देवता के कारकूनों ने बड़ी बखूबी से निभाया। इस पर्व को मनाने के लिए देवता के कारकून पांच दिनों से जूटे थे। नर्सिंग के फूलों व ब्रूं से तैयार किया गए बीठ को पकड़ने के लिए लोगों में होड़ मची थी।







source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/sundernagar-mandi-news/%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a5%87-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%a3%e0%a5%81-%e0%a4%ad%e0%a4%97/

Post a Comment

Latest
Total Pageviews