शिमला-प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की घोषणा दिल्ली से ही होगी। हालांकि प्रदेश के कई नेताओं पर चर्चा चल रही है, लेकिन हाईकमान की मुहर पर ही निगाहें टिकी हुई हैं। भाजपा सूत्रों के मुताबिक अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल पांच नेताओं के नाम स्क्रीनिंग कमेटी को भेजे जाएंगे। उसके बाद ही पार्टी हाईकमान की अंतिम मुहर लगेगी। ऐसे में अब प्रदेश भाजपा को नए अध्यक्ष की नियुक्ति का इंतजार रहेगा। हालांकि संगठनात्मक चुनावी शेड्यूल के मुताबिक 15 दिसंबर तक प्रदेशाध्यक्ष की नियुक्ति की जानी थी, लेकिन शीतकालीन सत्र के चलते मामला थोड़ा सा रुक गया है। उल्लेखनीय है कि छह जुलाई से भाजपा ने सदस्यता अभियान शुरू किया है, जिसे पूरे देश में एक संगठन पर्व के रूप में मनाया गया। भाजपा ने पौने छह लाख नए सदस्य शामिल किए। ऐसे में अब जाहिर है कि विधानसभा शीत सत्र के बाद प्रदेश भाजपा की सरदारी बदल जाएगी। पिछले दिनों मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दिल्ली दौरे से शिमला लौटते ही पार्टी के संगठन मंत्री पवन राणा के साथ लंबी चर्चा भी की।
The post दिल्ली में ही तय होगा भाजपा का प्रदेशाध्यक्ष appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Post a Comment