शनिवार को सड़क हादसे में हुई थी मौत
बरठीं-पंचायत छत के अंदरोली गांव के शशिपाल की सड़क दुर्घटना में हुई मृत्यु के बाद रविवार को राजकीय सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। 24 वर्षीय शशिपाल के छोटे भाई प्रवीण ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस मौके पर झंडूता के तहसीलदार मुल्तान सिंह बन्याल व झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल सहित काफी संख्या में लोगों ने जवान को नम आंखों से विदाई दी। जानकारी के मुताबिक अंदरोली गांव के शशिपाल पुत्र महेंद्र सिंह कुछ दिन पहले ही फौज से छुट्टी पर घर आए थे। बीते शनिवार को उनकी सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। शशिपाल कुछ साल पहले ही भारतीय सेना में बतौर क्लर्क भर्ती हुए थे। शशि अपने दो भाइयों में बड़ा था। उनके पिता महेंद्र सिंह भी आईपीएच में वाटर गार्ड के तौर पर सेवाएं दे रहे हैं। अपने बेट के निधन से परिवार गमगीन है। वहीं, पंचायत प्रधान उषा ठाकुर, उपप्रधान बिशन सिंह, पूर्व पंचायत प्रधान नंदलाल रतन, पूर्व सैनिक बलवंत पटियाल सहित अन्यों ने इस दुखद घटना पर शोक जताया है।
The post बरठीं के फौजी पंचतत्व में विलीन appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Post a Comment