दिल्ली व्यापार मेले में हिमाचल प्रदेश मंडप का शुभारंभ

शिमला- भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का शुभारंभ गुरुवार को केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी ने प्रगति मैदान नई दिल्ली में किया। हिमाचल प्रदेश के विभिन्न कलाकार, हस्तशिल्पी, बुनकर, उद्यान व कृषि के क्षेत्र के लघु उद्यमियों ने भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला, 2019 में अपने उत्पाद प्रदर्शित कर हिमाचल की भागीदारी सुनिश्चित की है। मेले में हिमाचल प्रदेश के मंडप का शुभारंभ भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग की सचिव पूर्णिमा चैहान ने किया। इस अवसर पर उपआवसीय आयुक्त विवेक महाजन, हिमाचल मंडप के निदेशक नरेश कुमार सहित विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

The post दिल्ली व्यापार मेले में हिमाचल प्रदेश मंडप का शुभारंभ appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal

Post a Comment