Friday, September 6, 2019

मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार

मंडी, कांगड़ा व हमीरपुर में जमकर बरसा अंबर

शिमला – हिमाचल प्रदेश में मानसून ने फिर से सक्रिय हो गया है। बीते बुधवार को राज्य के मंडी, कांगड़ा व हमीरपुर में जिलों में भारी बारिश रिकार्ड की गई है। राज्य के मैदानी इलाकों में अन्य स्थानों पर भी बारिश हुई है। मौैसम  विभाग की मानें तो राज्य के मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 11 सितंबर तक मौसम खराब बना रहेगा। इस दौरान एक दोे स्थानों पर बारिश होगी, जबकि राज्य के मैदानी व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आठ से 11 सितंबर तक मौैसम साफ बना रहेगा। वहीं, गुरुवार को राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में सुबह के समय मौैसम खराब  बना रहा। अधिकांश क्षेत्रों में धुंध छाई रही। इस दौरान राज्य के कुछ स्थानों पर बारिश भी दर्ज की गई है। हालांकि राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में दोपहर बाद मौसम साफ बना रहा, मगर सुबह के समय हुई बारिश से अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के मैदानी व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बारिश हुई है। गोहर में सबसे ज्यादा 132 मिलीमीटर बारिश हुई है। इसके अलावा गुलेर में 82, सुजानपुर टीहरा में 75, बैजनाथ में 72, अंब में 71, धर्मशाला में 56 व ऊना मे 53 मिलीमीटर तक बारिश रिकार्ड की गई है। बारिश होने से न्यूनतम के साथ-साथ अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई है। अधिकतम  तापमान में एक से चार  डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि राज्य के मैदानी व ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आठ सितंबर से मौसम साफ बना रहेगा, जबकि मध्यम ऊचाई वाले क्षेत्रों में 11  सितंबर तक मौसम खराब बना रहेगा।

The post मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: https://www.divyahimachal.com/2019/09/%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%b8%e0%a5%82%e0%a4%a8-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a4%95%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%ab%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%be/

No comments:

Post a Comment