शिमला – कई तरह की अनियमितताओं को लेकर विवादों में रही बागबानी विकास परियोजना की शुक्रवार को समीक्षा की गई। बागबानी मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने प्रोजेक्ट की समीक्षा की, जसमें कई तरह की खामियों को वह खुद ही विधानसभा में उजागर कर चुके हैं। बताया जाता है कि इस प्रोजेक्ट में सब-ट्रॉपिकल एरिया को बाहर कर दिया गया है, जिसे वापस इसमें शामिल करने के लिए प्रदेश सरकार प्रयासरत है। इस पर विश्व बैंक से बातचीत की जा रही है, लेकिन यहां पर एडीबी का भी एक प्रोजेक्ट इसके लिए मिला है। बागबानी विकास परियोजना में आगे क्या किया जाना है और बाहर से मंगवाए जाने वाले पौधों को लेकर भी चर्चा की गई। साथ ही अपनी नर्सरी में कितने पौधे विकसित किए जा चुके हैं और कितने पौधे अभी नर्सरियों में पहुंचाए जाने हैं, इसको लेकर समीक्षा की गई है। साथ ही कुछ महत्त्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए हैं। खासकर सब-ट्रॉपिकल एरिया को इसमें शामिल करने के संबंध में कोई सूचना राज्य सरकार को मिली है या नहीं, इस पर बात की गई। अधिकारियों ने प्रोजेक्ट के तहत किए जाने वाले कार्यों और सेब सीजन को लेकर चल रहे कार्यों पर विस्तार से जानकारी दी। बैठक में बागबानी तकनीकी मिशन से जुड़े अधिकारियों के अलावा बागबानी विभाग के अधिकारी, एचपीएमसी व दूसरे संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
The post बागबानी विकास प्रोजेक्ट में सब ट्रॉपिकल फल भी होंगे शामिल appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: https://www.divyahimachal.com/2019/09/%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b8-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%9c%e0%a5%87%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%9f-2/
No comments:
Post a Comment