शिमला – पूर्व कांग्रेस के समय पथ परिवहन निगम के हड़ताल पर गए कर्मचारियों को देय वेतनमान की अदायगी की जाएगी। परिवहन मंत्री गोेविंद सिंह ठाकुर ने इस बाबत आदेश जारी कर दिए हैं। पूर्व सरकार के समय एचआरटीसी के कर्मचारी हड़ताल पर चले गए थे, जिन पर कार्रवाई अमल में लाते हुए उन्हें बर्खास्त कर दिया गया था। यह 27 के करीब कर्मचारी थे, जिनका पिछले तीन सालों के दौरान से 25 से 40 दिनों तक का वेतन मानदेय था, जिसको लेकर भारतीय परिवहन मजदूर महासंघ का प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय सचिव सुभाष वर्मा की अध्यक्षता में विधानसभा के दौैरान परिवहन मंत्री से मिला था। परिवहन मंत्री ने तुरंत 27 कर्र्मचारियों के वेतनमान के आदेश जारी कर दिए। सुभाष वर्मा ने कहा कि परिवहन मंत्री ने यह कर्मचारी हितैषी फैसला लिया है। उन्होंने कर्मचारियों का वेतनमान जारी करने पर परिवहन मंत्री का आभार व्यक्त किया है। वहीं उन्होंने मांग उठाई है कि कर्र्मचारियों को जल्द ओवरटाइम जारी किया जाए। इसके अलावा उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित भतों के अदायगी की मांग उठाई है।
The post परिवहन कर्मचारियों को बर्खास्त समय की पगार appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: https://www.divyahimachal.com/2019/09/%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%b9%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%ac%e0%a4%b0/
No comments:
Post a Comment