Wednesday, September 4, 2019

गगल एयरपोर्ट पर फंसे केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर

गगल – गगल हवाई अड्डे पर जयपुर से आने वाली प्रातः कालीन स्पाइसजेट की विमान सेवा अपने निर्धारित समय 7ः35 बजे न आकर एक घंटा 40 मिनट देरी से 9ः15 बजे गगल हवाई अड्डे पर उतरी। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण सिविल हवाई अड्डा गगल के सहप्रभारी राजीव मिश्रा ने बताया कि खराब मौसम और कम विजिबिलिटी के कारण यह विमान जयपुर से निर्धारित समय पर चला था और डेढ़ घंटा आसमान में चक्कर लगाता रहा। इस देरी के कारण यह विमान अपने निर्धारित समय से लगभग दो घंटे देरी से 9ः35 पर दिल्ली गया। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, जो कि सुबह अपने सही समय 7ः30 बजे गगल हवाई अड्डे पर पहुंच चुके थे, को भी गगल हवाई अड्डे पर विमान का इंतजार करना पड़ा और उनके जाने में भी दो घंटे का विलंब हुआ। उधर, एयर इंडिया का विमान भी खराब मौसम के चलते देरी से आया। बताया जा रहा है कि एयर इंडिया का विमान भी 30 मिनट आसमान पर चक्कर काटता रहा और यह विमान भी अपने निर्धारित समय लगभग डेढ़ घंटे देरी से उतरा। यहां अगर हवाई अड्डे में लगा डीवीओआर सिस्टम सही ढंग से अपना काम करना शुरू कर दे, तो खराब मौसम में भी विमान आसानी से लैंड कर सकेंगे।

The post गगल एयरपोर्ट पर फंसे केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: https://www.divyahimachal.com/2019/09/%e0%a4%97%e0%a4%97%e0%a4%b2-%e0%a4%8f%e0%a4%af%e0%a4%b0%e0%a4%aa%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9f-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%ab%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%a6/

No comments:

Post a Comment