शिमला – हिमाचल प्रदेश में मानसून के सक्रिय होते ही फिर से जनता को दिक्कते झेलनी पड़ रही है। राज्य में बीते 24 घटों के दौरान मंडी, कांगड़ा व हमीरपुर में भारी बारिश रिकार्ड की गई है। भारी बारिश होने से राज्य में फिर से 82 सड़कें वाहनों की आवाजाही के लिए बंद पड़ गई हैं। मंडी जोन में सबसे ज्यादा 45 मार्ग यातायात के लिए अवरुद्ध पडे़ हुए हैं। इसके अलावा कांगड़ा व शिमला में भी कई मार्ग भू-स्खलन के कारण अवरुद्ध चल रहे हैं। राज्य आपदा प्राधिकरण से प्राप्त जानकारी के तहत बारिश से शिमला जोन में 16, कांगड़ा में 13 व हमीरपुर में एक मार्ग बंद है। सड़कों के बंद होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग का दावा है कि बंद पड़ी सड़कों में से 29 सड़कों को जल्द ही वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया जाएगा, जबकि 33 मार्ग शुक्रवार शाम तक व 20 मार्ग रविवार तक बहाल हो जाएंगे। बारिश ने मानसून सीजन के दौरान अब तक प्रदेश को 1195 करोड़ 42 लाख की चपत लगा दी है। बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान लोेक निर्माण विभाग को हुआ है। लोक निर्माण विभाग को बारिश से 587 करोड़ 35 लाख की चपत लग चुकी है।
The post बारिश से 82 सड़कें बंद appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: https://www.divyahimachal.com/2019/09/%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%b6-%e0%a4%b8%e0%a5%87-82-%e0%a4%b8%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a4%82%e0%a4%a6/
No comments:
Post a Comment