Sunday, September 8, 2019

कांग्रेस ने तैनात किए 18 ब्लॉक अध्यक्ष

शिमला, कोटला – कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को अपने ब्लॉक अध्यक्षों की दूसरी सूची भी जारी कर दी है। इस सूची में 18 अध्यक्षों की नियुक्तियां की हैं। कांगे्रस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने इन सभी से बातचीत करने के बाद इन्हें नियुक्ति पत्र  दे दिया है। जारी हुई सूची के तहत इंदौरा ब्लॉक का अध्यक्ष ओम प्रकाश कटोच को बनाया  गया है, जबकि जवाली मूलक सिंह राणा, जसवां परागपुर दलीप सिंह वर्मा, जसवां कुशाल कुमार शर्मा, जयसिंहपुर प्रवीण कुमार मल्होत्रा, कांगड़ा सुरेश वालिया,  ज्वालामुखी कैप्टन दीपक चौहान, सराज टेक चंद, नालागढ़ हुसैन चंद ठाकुर, सुजानपुर मुनीष गुप्ता, टौणी देवी सुशील कुमार पठानिया, बड़सर केवल धीमान, दून दया राम, कण्डाघाट संजीव ठाकुर, जुखाला बाबू राम सिसोदिया, ऊना रविंद्र सोहर, नूरपुर बलदेव पप्पी व शाहपुर सुरजीत सिंह के हवाले किया गया है। राठौर ने कहा कि शेष ब्लॉक अध्यक्ष भी जल्द घोषित होंगे।

The post कांग्रेस ने तैनात किए 18 ब्लॉक अध्यक्ष appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: https://www.divyahimachal.com/2019/09/%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b8-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%a4%e0%a5%88%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%8f-18-%e0%a4%ac%e0%a5%8d%e0%a4%b2/

No comments:

Post a Comment