राष्ट्रपति पुरस्कार के चयन पर सवाल

शिमला। परिवहन मजदूर संघ के अध्यक्ष शंकर सिंह ठाकुर ने एक आला पुलिस अधिकारी का चयन राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए होने पर हैरानी जताई है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान बेहतर सेवाओं और विशेष परिस्थितियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रदान किया जाता है, लेकिन पुलिस विभाग के इस अधिकारी ने देश और प्रदेश हित में ऐसा कौन-सा कार्य करके दिखाया है, जिस पर उन्हें सम्मानित किया जा रहा है, इसे लोग जानना चाहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस अधिकारी ने जनता से जुड़े एक विभाग में व्यापक तौर पर धांधलियों को अंजाम दिया है, जिनका ट्रेक रिकार्ड सम्मान के लिए चुने जाने से पहले देखा जाना चाहिए था।

The post राष्ट्रपति पुरस्कार के चयन पर सवाल appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2019/02/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%9a/

Post a Comment