Tuesday, October 23, 2018

इस विंटर सीजन खूब बिछेगी चांदी

मौसम विभाग का दावा, कंपकंपी से होगी नवंबर की शुरुआत

शिमला  – प्रदेश में इस विंटर सीजन के दौरान अच्छी बर्फबारी होगी। मौसम विभाग का दावा है कि अक्तूबर में ही अधिकतम व न्यूनतम तापमान में चल रही गिरावट और पहाड़ों पर समय से पहले बर्फबारी होने के चलते इस बार अच्छी बर्फबारी होगी। निदेशक डा. मनमोहन सिंह का कहना है कि प्रदेश में 28 अक्तूबर तक मौसम साफ रहेगा, लेकिन नवंबर की शुरुआत में मौसम में करवट से होगी, जो शीतलहर का प्रकोप और बढ़ा सकता है। सोमवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों के अधिकतम तापमान में गिरावट आंकी गई है। भुंतर, ऊना, डलहौजी के अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। इसके अलावा राज्य के न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आंकी गई है। केलांग का पारा माइनस डिग्री में चल रहा है। कल्पा का पारा लुढ़ककर 1.0 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं मनाली का तापमान गिरकर 3.0 डिग्री से नीचे आ गया है। ऐसे में राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सुबह व शाम का समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उक्त क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड के चलते सुबह व शाम के समय लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो गए हैं। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि प्रदेश में 28 अक्तूबर तक मौसम साफ बना रहेगा। मगर नवंबर माह के पहले सप्ताह के दौरान मौसम करवट ले सकता है।

नौहराधार में ओलावृष्टि

सोमवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में जहां दिनभर धूप खिली रही, वहीं सिरमौर के नौहराधार में दोपहर बाद एकाएक जमकर ओलावृष्टि हुई। ओलावृष्टि से मटर सहित अन्य नकदी फसलों को नुकसान पहुंचा है।

The post इस विंटर सीजन खूब बिछेगी चांदी appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/%e0%a4%87%e0%a4%b8-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%9f%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%9c%e0%a4%a8-%e0%a4%96%e0%a5%82%e0%a4%ac-%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%9b%e0%a5%87%e0%a4%97%e0%a5%80-%e0%a4%9a/

No comments:

Post a Comment