Friday, October 26, 2018

हरिओम भनोट रेल बोर्ड में पीएसी मेंबर

ऊना – भाजपा नेता हरिओम भनोट भारत सरकार के रेल मंत्रालय के तहत आने वाले रेल बोर्ड की महत्त्वपूर्ण पीएससी कमेटी के राष्ट्रीय सदस्य बनाए गए हैं। इसके लिए उन्होंने सांसद अनुराग ठाकुर से मिलकर आभार व्यक्त किया है। हरिओम भनोट ने कहा है कि जिस विश्वास के साथ मौका दिया गया है, उस पर वह खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि रेल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिले, इसके लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल में रेल बोर्ड की पैसेंजर कमेटी के माध्यम से क्या किया जा सकता है, इसको लेकर भी अधिकारियों के साथ चर्चा की जाएगी।

The post हरिओम भनोट रेल बोर्ड में पीएसी मेंबर appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%93%e0%a4%ae-%e0%a4%ad%e0%a4%a8%e0%a5%8b%e0%a4%9f-%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b2-%e0%a4%ac%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a1-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%aa/

No comments:

Post a Comment