शिमला — प्रदेश में मौसम पहली नवंबर तक शुष्क रहेगा। मौसम विभाग ने समूचे राज्य में पहली अक्तूबर तक मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान लगाया है। विभाग की मानें तो एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी रहेगा। शुक्रवार को प्रदेश भर में धूप खिली रही। इससे राज्य के कई जिलों के अधिकतम तापमान में उछाल आया है, जबकि राज्य के कुछ जिलों में तापमान लुढ़का भी है। शुक्रवार को कांगड़ा, धर्मशाला, नाहन, सोलन, चंबा और डलहौजी के अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट आई है, जबकि शेष हिमाचल के तापमान में उछाल आंका गया है।
Related: हिमाचल के वैज्ञानिक अजय शर्मा की चिट्ठी पर उपराष्ट्रपति सचिवालय ने लिया संज्ञान, जानें पूरा मामला
The post पहली तक प्रदेश में मौसम साफ appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%a4%e0%a4%95-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%8c%e0%a4%b8%e0%a4%ae-%e0%a4%b8%e0%a4%be/
Post a Comment