Thursday, October 25, 2018

दिवाली पर चलेंगी एक्स्ट्रा बसें

तीन नवंबर से फेसिलिटी देने की तैयारी में एचआरटीसी

शिमला – हिमाचल पथ परिवहन निगम दिवाली पर्व के दौरान यात्रियों के लिए और पर्व में बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाने की तैयारियों में जुट गया है। दीपों के पर्व पर लोगों को घरों तक पहुंचाने के लिए एचआरटीसी तीन से छह नवंबर तक अतिरिक्त दर्जनों स्पेशल बसें चलाएगी, जिन्हें विभिन्न रूटों पर आवश्यकता अनुसार चलाया जाएगा। पथ परिवहन निगम दिवाली के पर्व पर दिल्ली, चंडीगढ़, बद्दी व नालागढ़ के लिए बसें चलाएगा। हालांकि पथ परिवहन निगम द्वारा अभी तक यह निर्धारित नहीं किया गया है कि किस दिन कितनी बसें चलाई जाएंगी, लेकिन पर्व से पहले छुट्टियां व वीकेंड देखते हुए पथ परिवहन निगम ने तीन नवंबर से अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला लिया है। दीपावली का पर्व सात नवंबर को है। चार व पांच नवंबर की छुट्टी है। ऐसे में तीन व छह नवंबर को काफी संख्या में यात्रियों के घर सफर करने की संभावना जताई जा रही है, जिसके चलते निगम अधिकारी विशेष रूप से प्लान तैयार कर रहे हैं। पिछले साल निगम ने 150 के करीब बसें चलाई थीं। ऐसे में इस वर्ष भी इतनी ही संख्या में बसें चलाने की तैयारी की जा रही है। पर्व पर बाहरी राज्यों से घर लौटने के लिए लोग ऑनलाइन बुकिंग करवाते हैं। ऐसे में निगम प्रशासन हर पहलू पर नजर रखते हुए पर्व पर चलाने के लिए अतिरिक्त बसों की संख्या निर्धारित करेगा। दिवाली पर देश की राजधानी सहित अन्य राज्यों में नौकरी करने वाले हिमाचल के हजारों लोग दिवाली पर अपने-अपने घर आते हैं, जिसके चलते यात्रियों के लिए निगम द्वारा अतिरिक्त बस सुविधा मुहैया करवाई जाती है।

The post दिवाली पर चलेंगी एक्स्ट्रा बसें appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%9a%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%80-%e0%a4%8f%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d/

No comments:

Post a Comment