जंगल में शातिरों ने दिया वारदात को अंजाम, जांच में जुटी पुलिस
मनाली -मनाली घूमने आई विदेशी महिला पर्यटक से बलात्कार का शर्मनाक मामला सामने आया है। गुरुवार देर रात इस वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने विदेशी महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार महिला रूस की रहने वाली है और कुछ दिन पहले ही अपने एक नेपाली दोस्त के साथ मनाली घूमने आई थी। महिला गुरुवार रात को ओल्ड मनाली से डिनर कर मनाली अपने दोस्त के साथ पैदल आ रही थी कि दोनों रास्ता भटक गए और यहां लगते साथ के जंगल में जा पहुंचे। इस दौरान वहां दो व्यक्ति पहुंचे, जिन्होंने पहले उसके दोस्त को डराया और वहां से भगा दिया। उसके बाद महिला के साथ जंगल में बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। महिला ने बताया कि अंधेरा और जंगल होने के कारण वहां मदद के लिए कोई नहीं पहुंचा। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि बलात्कार की घटना को अंजाम देने के बाद शातिर वहां से भाग गए। महिला की शिकायत पर पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया है, जबकि महिला को जंगल में अकेला छोड़ भागने वाले उसके नेपाली दोस्त के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि महिला शुक्रवार सुबह ही मनाली थाना में पहुंची और उसने आपबीती पुलिस को सुनाई। विदेशी महिला का पुलिस ने मेडिकल करवा लिया है और आगामी जांच शुरू कर दी है। मेडिकल में महिला के साथ बलात्कार होने की पुष्टि हुई है। एसपी ने कहा कि फिलहाल इस मामले में पुलिस को पास किसी भी तरह की पुख्ता जानकारी नहीं है। पीडि़ता भी रात के अंधेरे में कुछ खास देख नहीं पाई है। वह खुद मौके पर जा रही हैं और जल्द ही इस मामले में फरार चल रहे शातिरों को पुलिस दबोचने में कामयाब होगी। उल्लेखनीय है कि मनाली में पिछले कुछ समय से बलात्कार की घटनाओं में काफी इजाफा हुआ है और यहां आने वाले विदेशी सैलानियों को शातिरों ने अपना शिकार बनाया है।
The post मनाली में रूसी पर्यटक से रेप appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/%e0%a4%ae%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b0%e0%a5%82%e0%a4%b8%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%9f%e0%a4%95-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b0-2/
Post a Comment