कांगड़ा — महंगाई के इस दौर में आम जनता का सुबह का नाश्ता भी महंगा हो गया है। सुबह के समय स्कूल तथा आफिस जाने वालों द्वारा नाश्ते में ब्रेड खाने का शौक पूरा करने के लिए अब पांच रुपए अधिक चुकाने होंगे। विभिन्न ब्रेड कंपनियों ने सीधे पांच रुपए की बढ़ोतरी की है, जिसके चलते जनता पर आर्थिक रूप से भी बोझ पड़ा है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों तथा कच्चे माल के दामों में हुई बढ़ोतरी के बाद अब ब्रेड की कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई है। इसमें ब्राउन ब्रेड कंपनी की 30 रुपए की वाली ब्रैड 35 रुपए, सैंडविच ब्रेड 25 से 30 रुपए की मिलेगी। इसी तरह अन्य कंपनियों की ब्रेड में भी पांच रुपए की बढ़ोतरी की गई है।
The post सभी ब्रेड आज से पांच रुपए महंगे appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/%e0%a4%b8%e0%a4%ad%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%a1-%e0%a4%86%e0%a4%9c-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%9a-%e0%a4%b0%e0%a5%81%e0%a4%aa%e0%a4%8f-%e0%a4%ae/
No comments:
Post a Comment