Friday, October 26, 2018

हिमाचल में 31 तक खिलेगी धूप

मौसम विभाग का पूर्वानुमान, तापमान में उतार-चढ़ाव का जारी रहेगा क्रम

शिमला – हिमाचल प्रदेश में 31 अक्तूबर तक मौसम साफ बना रहेगा। मौसम विभाग ने समूचे राज्य में इस माह के आखिर तक मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान लगाया है। इस दौरान तापमान के उतार-चढ़ाव का क्रम जारी रहेगा। गुरुवार को समूचे प्रदेश में मौसम साफ बना रहा और चटक धूप खिली रही। इससे प्रदेश के कई जिलों के अधिकतम तापमान में  एक डिग्री सेल्सियस का उछाल आया है। शिमला, भुंतर, धर्मशाला, ऊना, नाहन, केलांग,, कांगड़ा, बिलासपुर, चंबा और डलहौजी के अधिकतम तापमान में एक डिग्री तक की बढ़ोतरी हुई है, जबकि शेष हिमाचल के तापमान में हल्की गिरावट आई है, जबकि न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है।  केलांग का पारा अभी भी माइनस डिग्री में चल रहा है। कल्पा व मनाली का पारा एक डिग्री में चल रहा है। सुंदरनगर, भुंतर व कुफरी का तापमान लुढ़क कर 7.0 डिग्री से नीचे आ गया है, जिसके चलते उक्त क्षेत्रों में सुबह व शाम के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि प्रदेश में 31 अक्तूबर तक मौसम साफ रहेगा। इस दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी रहेगा।

The post हिमाचल में 31 तक खिलेगी धूप appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%9a%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-31-%e0%a4%a4%e0%a4%95-%e0%a4%96%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%97%e0%a5%80-%e0%a4%a7%e0%a5%82%e0%a4%aa/

No comments:

Post a Comment