गर्जना रैली की तैयारियों के लिए सोलन युवा मोर्चा ने की बैठक

सोलन | भारतीयजनता युवा मोर्चा जिला सोलन की बैठक में अगले 22 सितंबर को कांगड़ा में होने वाली गर्जना रैली की तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श हुआ। भाजपा जिला कार्यालय कमलम में वीरवार को जिला अध्यक्ष भारत साहनी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रभारी विषय ठाकुर विशेष रूप से मोजूद रहे। भरत साहनी ने कहा कि भाजयुमो की युवा गर्जना रैली का आयोजन 22 सितंबर में कागड़ा में किया जा रहा है। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अमित शाह युवाओ को संबोधित करेंगे। इस रैली मे भाजयुमो के वन बूथ टेन यूथ महाभियान द्वारा जोड़े गए करीब 75 हजार युवा हिस्सा लेंगे। इस रैली में हिमाचल प्रदेश से प्रत्येक बूथ से 10 या 10 से अधिक युवा भाग लेंगे। बैठक में उन्होंने कहा कि यह रैली ऐतिहासिक होगी। बैठक में रैली के दृष्टिगत प्रथम चरण की व्यवस्थाओं को लेकर जिला के पदाधिकरियो के साथ की गई। इस बैठक मे प्रदेश के सोलन जिला से पधाधिकारी, सोलन जिला के समस्त पधाधिकारी सोलन जिला के पांचो मंडलों के अध्यक्ष महामंत्री मौजूद रहे।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
^पूरी खबर पढ़े: source - Dainik Bhaskar

Post a Comment