
नाहन | राजगढ़के कल्यौपाब-लेऊनाना संपर्क मार्ग पर कोटला बांगी के नजदीक एक कार हादसे में एक की मौत और तीन लोग घायल हो गए। यह हादसा उस समय पेश आया जब यह चारों एक शादी समारोह से अपने घर वापिस लौट रहे थे। कार अनियंत्रित होकर लगभग 100 फुट सड़क से नीचे लुढ़क गई। कार एक चीड़ के पेड़ में रुक गई। अगर चीड़ का पेड़ होता तो यह कार बझेतू नदी में पहुंच जाती। कार में धर्म सिंह की सोलन में उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि रमेश, सोहन सिंह कुलदीप सिंह का उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है।
पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar
No comments:
Post a Comment