Wednesday, April 5, 2017

हुकम लाल को आनी एसटी मोर्चा की कमान

रामपुर बुशहर – अनुसूचित जनजाति मोर्चा मंडल आनी की बैठक पूर्व अध्यक्ष विनोद कुमार की अध्यक्षता में  निरमंड में संपन्न हुई। बैठक में मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र बौद्ध बतौर मुख्यातिथि शरीक हुए। बैठक में आनी मंडल के विभिन्न क्षेत्रों से आए एसटी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान मोर्चा के नए अध्यक्ष का चयन किया गया। इसमें एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुनील कारवाह ने हुकम लाल नेगी को सर्वसम्मति से आनी मोर्चा की कमान सौंपी। वहीं बैठक में कार्यकर्ताओं को विभिन्न मुद्दों के बारे में अवगत करवाया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं से पार्टी की मजबूती के लिए काम करने और आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी समर्थित उम्मीदवार को भारी मतों से जिताने के लिए बूथ स्तर पर कार्य करने की अपील की। जिलाध्यक्ष सुनील कारवाह, महामंत्री शिव लाल शर्मा, मंडी संसदीय क्षेत्र प्रभारी राजेंद्र बौद्ध और प्रदेश एसटी मोर्चा सचिव चंद्रकांता ने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए काम करने को कहा।बैठक में मौजूद वक्ताआें ने लाहुल स्पीति और अन्य पिछड़ा क्षेत्रों में लोगों को सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं की तर्ज पर अन्य जिलों में भी एसटी मोर्चा के लोगों को सुविधाएं मुहैया करवाने के आश्वासन दिए।

 


पूरी खबर पढ़े >>
source: DivyaHimachal

No comments:

Post a Comment