
मुख्यमंत्रीवीरभद्र सिंह बुधवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे। इस दौरान प्रदेश में चल रही राजनीतिक गतिविधियों पर चर्चा होगी। इसके साथ ही बैठक में ईडी की कार्रवाई के बाद पैदा हुई स्थिति पर भी हाईकमान के समक्ष पक्ष रख सकते हैं। सूत्र बताते हैं कि हाईकमान की आेर से इस मामले में प्रदेश कांग्रेस से रिपोर्ट मांगी है, इसलिए इस रिपोर्ट से पहले ही सीएम हाईकमान के समक्ष पक्ष रख सकते हैं। हिमाचल के मुख्यमंत्री से जुड़े केसों आैर दिल्ली में प्राॅपर्टी पर हो रही ईडी की कार्रवाई के बाद कैबिनेट में उनके नजदीकी सभी मंत्री दिल्ली पहुंच गए हैं। शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा पहले से ही दिल्ली में हैं, परिवहन मंत्री जीएस बाली दिल्ली पहुंच चुके हैं। ऊर्जा मत्री सुजान सिंह पठानिया, वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी भी दिल्ली में डटे हैं। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह चेन्नई से लौटकर मंगलवार को दिल्ली पहुंचेंगे। इसके बाद उनके राहुल गांधी से मिलने का कार्यक्रम है। सूत्र बताते हैं कि हाईकोर्ट के फैसले के बाद ईडी की बड़ी कार्रवाई हुई है।...
पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar
No comments:
Post a Comment