Thursday, April 13, 2017

सेब की अधिक पैदावार के बारे में किसान गोष्ठी का आयोजन

रामपुर बुशहर | रामपुरऔर आसपास के किसानों और बागवानों के लिए एक किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। किसान गोष्ठी का आयोजन निजी कंपनी की ओर से किया गया। कंपनी की ओर से रामपुर पहुंचे डॉ योगेश चंद्रा ने किसानों और बागवानों को जागरूक किया गया। डॉ. योगेश ने एप्पल फर्टीलाइजर न्यूट्रीशन के बारे में लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि बागवान अपने बगीचों में सेब की ज्यादा फसल हासिल कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि संतुलित खाद उर्वरक जैसे ब्लूकोर्न (ऑरगेनिक खाद) और रासायनिक जैसे ब्लूकोर्न स्टार (12:11:18) वीद एमजीओ को अपनाने की सलाह कंपनी की ओर से दी जा रही है। उन्होंने बागवानों को सेब में आने वाली रसटींग से छुटकारा पाने के लिए फोलियर बुक्साल को उपयोग करने के तरीके भी बताए।

पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment