
सूदसभा शिमला की ओर से श्री राम मंदिर में सोमवार को रामचरित मानस पर प्रवचन हुआ। इस अवसर पर स्वामी ललित किशोर व्यास जी महाराज ने श्री रामचरित मानस पर प्रवचन किए। उन्होंने कहा कि हमें भगवान श्री राम जी के आदर्शों पर उनकी शिक्षाओं पर चलना चाहिए। सूद सभा शिमला के प्रधान संजय सूद ने कहा कि चार अप्रैल को भगवान श्रीराम के जन्म उत्सव मनाया जाएगा। इस मौके पर मंदिर को भव्य रुप से आकर्षक फूलों गुब्बारे के साथ सजाया गया है। वहीं 12 बजे राम जन्म उत्सव होगा। राम जन्म के बधाई गीत गाएं जाएंगे। सूद सभा कार्यकारिणी के सभी सदस्य भी इस मौके पर मौजुद रहेंगे। इस दौरान श्रीराम मन्दिर परिसर में विभिन्न संर्कीतन कार्यक्रम का आयोजन भी किए जाएंगे। यह कार्यक्रम सुबह आठ बजे 30 मिनट से आंरभ होकर शाम सात बजकर 30 मिनट तक चलेगा। येरहे मौजूद : इसमौके पर विभिन्न संकीर्तन मंडलियां दिव्य ज्योति जागृति संस्थान, शिमला, संर्कीतन, श्री स्वस्थनी माता, सरला एंव पार्टी, सुंदर कांड का पाठ और डेरा बाबा रूद्रानंद सेवक मंडल आदि प्रस्तुतियां देंगी। स्वामी ललित किशोर व्यास जी महाराज रामचरित मानस...
पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar
No comments:
Post a Comment