Tuesday, April 4, 2017

पहले अपना चरित्र देख ले भाजपाः विक्रमादित्य

शिमला| प्रदेशयुवा कांग्रेस ने भाजपा द्वारा मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ किए जा रहे दुष्प्रचार षड्यंत्रों की निंदा की है और कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश कर रही है। युकां अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को नैतिकता का पाठ पढ़ाने से पहले भाजपा को अपना चरित्र देख लेना चाहिए। विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा द्वारा मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के त्यागपत्र की मांग को हास्यास्पद कहा कि जबसे प्रदेश में वीरभद्र सिंह की सरकार बनी हैं, तब से भाजपा द्वारा उनके खिलाफ षड्यंत्र रचने शुरू हुए। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष धूमल पर निशाना साधा और कहा कि वह सबसे बढ़े षड्यंत्रकारी हैं। जांच एजेंसियों पर दबाव बनाकर मुख्यमंत्री पर झूठे मामले बनाए गए। उन्होंने कहा कि अब यही नेता केंद्र में अपनी सरकार के प्रभाव से देश की न्याय व्यवस्था को प्रभावित करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment