Tuesday, April 4, 2017

वीरभद्र के खिलाफ संपत्ति मामले में ईडी की कार्रवाई उचित : अरुण धूमल

भाेरंज | ईडीद्वारा जब्त की गई वीरभद्र सिंह की संपत्ति की कार्रवाई उचित है। अब वीरभद्र सिंह और तिहाड़ जेल में फांसला दूर नहीं है। यह बात भोरंज विस के उपचुनाव के दौरान युवा भाजपा नेता अरुण धूमल ने चुनाव प्रचार करते हुए कही। उन्हांेने कहा कि वीरभद्र सिंह ने जो यह संपत्ति अर्जित की थी, वह गलत तरीके से की थी। दस महीने से शिमला का आनंद चौहान जेल में है। क्या उसने अपने लिए भ्रष्टाचार किया था या उसने वीरभद्र सिंह के लिए भ्रष्टाचार किया था। यदि वीरभद्र सिंह का सहयोगी जेल में है, तो प्रदेश का मुख्यमंत्री सलाखों के पीछे क्यों नहीं है। अब अदालत ने तय कर दिया है कार्रवाई होगी और वीरभद्र सिंह और तिहाड़ जेल में फांसला दूर नहीं है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी डॉ. अनिल धीमान के लिए कार्यकर्ताओं सहित डोर-डोर प्रचार भी किया। इस अवसर पर दलबीर चौहान, अंकुश दत्त शर्मा, दिनेश ठाकुर, उमेश दत्त, जवाहर सिंह, राजेश शर्मा सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment